जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कल सजेगा कीवी महोत्सव, पांच जिलों के किसान जुटेंगे चंपावत में…

Share This Post

‘कीवी मैन’ भगवान सिंह कोरंगा देंगे खेती की तकनीकी जानकारी, उत्कृष्ट उत्पादकों को मिलेगा सम्मान।

चंपावत। पहाड़ के किसानों को कीवी उत्पादन से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला सभागार में कीवी महोत्सव आयोजित होगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से होने वाले महोत्सव में चंपावत समेत पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल के किसान प्रतिभाग करेंगे।

‘उच्च मूल्य फल, समृद्ध किसान’ थीम पर आयोजित महोत्सव में कीवी की आधुनिक खेती, पौध प्रबंधन, रोग नियंत्रण, उत्पादन तकनीक और विपणन की संभावनाओं पर विशेषज्ञ जानकारी देंगे। बागेश्वर के प्रसिद्ध कीवी उत्पादक ‘कीवी मैन’ भगवान सिंह कोरंगा किसानों को खेती की बारीकियां बताएंगे।

महोत्सव में उत्कृष्ट कीवी उत्पादों की प्रतियोगिता होगी। विजेता किसानों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कीवी और स्थानीय फल उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री भी होगी। जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट ने किसानों से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।


Share This Post