

बेंगलुरु में आयोजित ऑल इंडिया फायर सर्विस प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभागियों के बीच हासिल किया तीसरा स्थान
चंपावत। राष्ट्रीय स्तर की अग्निशमन प्रतियोगिता में चंपावत के फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने अपनी ताकत और दमखम का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। कर्नाटक के बेंगलुरु में 27 से 31 अक्टूबर तक आयोजित द्वितीय ऑल इंडिया फायर सर्विस प्रतियोगिता की ट्रक पुल स्पर्धा में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया।
फायर स्टेशन टनकपुर में तैनात महेंद्र सिंह रावत ने कठिन शारीरिक चुनौती वाली इस स्पर्धा में अपनी क्षमता, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर देशभर से पहुंचे प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए पदक हासिल किया।
उनकी इस उपलब्धि से चंपावत पुलिस और अग्निशमन विभाग में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने उत्तराखंड की अग्निशमन सेवा का भी मान बढ़ाया है। चंपावत पुलिस ने महेंद्र सिंह रावत को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
फोटो_ ट्रक पुल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले फायरमैन महेंद्र सिंह रावत।




