चंपावत को मिले दो नए पुलिस उपाधीक्षक, वंदना वर्मा को भावपूर्ण विदाई।

Share This Post

टनकपुर में विमल प्रसाद और चंपावत में देवेंद्र सिंह ने संभाली जिम्मेदारी, नशा व अपराध मुक्त जिले का लिया संकल्प।

चंपावत। जिले में पुलिस महकमे में अहम बदलाव के तहत दो नए पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती की गई है। वहीं देहरादून के लिए स्थानांतरित की गई पुलिस उपाधीक्षक वंदना वर्मा को कार्यमुक्त कर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस परिवार ने स्थानांतरित व नवागत अधिकारियों का स्वागत और विदाई समारोह आयोजित किया। इस दौरान एसपी रेखा यादव ने वंदना वर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया।
अल्मोड़ा से स्थानांतरित होकर आए विमल प्रसाद को टनकपुर का नया पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है, जिन्होंने वंदना वर्मा का स्थान लिया है। वहीं पौड़ी गढ़वाल से आए देवेंद्र सिंह को चंपावत का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है।
दोनों नवागत अधिकारियों ने जिले को नशा मुक्त और अपराध मुक्त बनाने के साथ-साथ पुलिस और आम जनता के बीच मधुर संबंध स्थापित करने तथा आपसी समन्वय को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

फोटो – टनकपुर के नवागत पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद एवं चंपावत के पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह।


Share This Post