चंपावत: जनता मिलन में उमड़ा भरोसा, डीएम मनीष कुमार ने 134 फरियादियों की सुनी समस्याएं।

Share This Post

बीमार बुजुर्ग को सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए जुटाए गए 23 हजार रुपये।

चंपावत। जनता मिलन कार्यक्रम एक बार फिर लोगों की उम्मीदों का केंद्र बन गया। सोमवार को जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे 134 लोगों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी मनीष कुमार के सामने रखीं। डीएम ने कई मामलों का तत्काल निस्तारण करते हुए संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बाइट_मनीष कुमार डीएम, चंपावत।



जनता मिलन के दौरान प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली भी देखने को मिली। खेती काकड़ी गांव के प्रेम सिंह बीमारी की हालत में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। उनकी स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल सरकारी वाहन की व्यवस्था कर उन्हें जिला चिकित्सालय भिजवाया। साथ ही उन्हें हियरिंग एड उपलब्ध कराने और मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने के लिए उपजिलाधिकारी विपिन पंत को आवश्यक निर्देश दिए।

आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे अन्य जरूरतमंद लोगों के मामलों में भी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मऊ गांव के ग्रामीणों ने टैक्सी चालकों पर मनमाना किराया वसूलने का आरोप लगाया। इस पर डीएम ने एआरटीओ को तत्काल हस्तक्षेप कर व्यवस्था दुरुस्त करने और निर्धारित किराया लागू कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि जनता को सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि समयबद्ध समाधान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, उपजिलाधिकारी विपिन पंत, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी आई.एस. सामंत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो_ जनता मिलन में फरियादियों की समस्याएं सुनते जिलाधिकारी मनीष कुमार।


Share This Post