चंपावत: देवभूमि स्वायत्त सहकारिता की आमसभा में बंटा ₹47,600 लाभांश।

Share This Post

महिलाओं की उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर, सर्वसम्मति से गठित हुआ नया निदेशक मंडल

चंपावत। ग्रामोत्थान परियोजना रीप एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से संचालित देवभूमि स्वायत्त सहकारिता खलकड़िया की द्वितीय वार्षिक आमसभा मंगलवार को रामलीला मैदान खलकड़िया में आयोजित हुई। आमसभा की अध्यक्षता सहकारिता अध्यक्ष लक्ष्मी खर्कवाल ने की।
आमसभा में अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने शेयरधारक सदस्यों को सहकारिता की बीते वर्ष की व्यावसायिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी दी। लेखाकार गिरीश जोशी ने वार्षिक टर्नओवर और लाभांश का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए बताया कि बोर्ड के निर्णय के अनुसार इस वर्ष हुए कुल लाभ में से 80 प्रतिशत यानी ₹47,600 की धनराशि शेयरधारक सदस्यों को लाभांश के रूप में वितरित की जाएगी।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा ने ग्रामीण आजीविका मिशन एवं ग्रामोत्थान परियोजना की ओर से महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार एवं उद्यम के अवसर मिल रहे हैं और वे अपनी आय बढ़ाकर आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने महिलाओं से विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
आमसभा में संचालक मंडल की चर्चा के बाद लक्ष्मी खर्कवाल को अध्यक्ष, गीता आर्या को कोषाध्यक्ष तथा शोभा तड़ागी को सचिव चुना गया। इसके साथ ही सात सदस्यीय निदेशक मंडल का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित निदेशक मंडल को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई।

बीएमएम आशा सामंत ने विकासखंड स्तर पर एनआरएलएम के तहत संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए सदस्यों को उनके कार्य एवं दायित्वों के प्रति संवेदनशील किया। ग्रामोत्थान के सहायक प्रबंधक संस्था प्रकाश पाठक ने वार्षिक आमसभा के विधिवत संचालन तथा सहकारिता के प्रबंधन में संचालक मंडल और संघ स्टाफ को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य अमकड़िया रजनी देवी, किरन देवी, हरीश गोस्वामी, देवयानी, क्षेत्र समन्वयक मीना, आईपीआरपी रीता, मुकेश खर्कवाल, विद्या, मीना करायत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो_ आमसभा को संबोधित करतीं ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा।


Share This Post