

विकासखंडवार कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा
चंपावत। बैणी-भुली योजना समेत ई-केवाईसी, फार्मर रजिस्ट्री और स्वगणना कार्यों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली। बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने विकासखंडवार प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने बैणी-भुली योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने ई-केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्री के लंबित मामलों को प्राथमिकता से पूरा करने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय और जवाबदेही के साथ काम करें। कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। बैठक में एपीडी विमी जोशी, डीपीएम ग्रामोत्थान (रीप), चारों विकासखंडों के बीडीओ और एनआरएलएम के ब्लॉक मिशन प्रबंधक वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
फोटो_बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह।




