गल्ला गांव–बाराकोट के बीच जंगल में लगी आग, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन।
लोहाघाट। बाराकोट ब्लाक के गल्ला गांव और बाराकोट के बीच जंगल में शनिवार रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही लोहाघाट फायर स्टेशन से टीम लीडिंग फायरमैन नीरज राणा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और रात्रि के सन्नाटे में ही आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। फायर कर्मियों ने कठिन परिस्थितियों और भारी जोखिम के बीच घंटों मशक्कत कर आग पर नियंत्रण पाया। आग तेजी से आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी, जिससे स्थानीय लोगों और आसपास के क्षेत्रों के लिए खतरा पैदा हो गया था, लेकिन समय रहते कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
इस अभियान में महिला फायर कर्मियों ने भी अपनी बहादुरी का परिचय दिया। कोमल राणा, प्रियंका बिष्ट और अन्य कर्मियों ने पुरुष साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हुए साबित किया कि वे किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हैं। जगदीश सिंह समेत पूरी टीम ने मिलकर आग पर काबू पाने में अहम भूमिका निभाई।
स्थानीय लोगों ने फायर टीम की तत्परता और साहस की सराहना की है।
फोटो – गल्ला गांव–बाराकोट के जंगल में लगी आग को नियंत्रित करते फायर कर्मी।
चंपावत: लोहाघाट में जंगल की आग पर काबू, फायर कर्मियों ने दिखाई बहादुरी।
