चंपावत: सहकारिताओं के स्थायित्व व मजबूती के लिए बेहतर सुशासन व समन्वयन जरूरी- बीडीओ

Share This Post

ग्रामोत्थान के तत्वाधान में तीन दिवसीय सुशासन प्रशिक्षण संपन्न।।

चंपावत, 4जून। ग्रामोत्थान परियोजना द्वारा विकासखंड सभागार चंपावत में संचालित समुदाय आधारित संगठनों में नैतिकता एवं सुशासन विषय पर संचालित तीन दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण संपन्न हो  गया।
प्रशिक्षण के समापन सत्र में खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण का फीड बैक लिया गया तथा कलस्टर स्तर पर प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना की जानकारी लेते  संकुल स्तर पर उत्पादन की मात्रा व संभावनाओं के आधार पर व्यवसाय बढाने पर जोर दिया, उन्होंने   समूह व सहकारिताओं की मजबुती व स्थायित्व के लिए  सुशासन व आपसी समन्यवन स्थापित करने पर जोर दिया।
इस मौके पर बीडीओ चंपावत एवं ग्रामोत्थान के सहायक प्रबंधक संस्थाएं द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किये गए।

प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर प्रकाश पाठक व हरीश गोस्वामी ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण में सहकारिता की अवधारणा, उददेश्य, एफपीओ के घटक, कंपनी व सहकारिता एक्ट के संदर्भ में कार्य व जिम्मेदारियां, नियमावली, सदस्यों की भूमिका, दस्तावेजीकरण प्रक्रिया, सहकारिता में सक्रिय सदस्य का महत्व, पूंजी एवं शासन व्यवस्था,आम सभा का संचालन, निदेशकों व उप समितियों की चयन/चुनाव प्रक्रिया, आडिट, लाभांश वितरण आदि की विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के अंतिम दिवस फीड बैक सत्र में सदस्यों द्वारा संकुल संघो की वर्तमान स्थिति का आंकलन व स्व मूल्यांकन किया गया, तथा भविष्य में सहकारिता व एफपीओ के बेहतर सुशासन, पारदर्शिता, जबाबदेही, नियमों का अनुपालन व दस्तावेजी करण प्रक्रिया को मजबूत बनाने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के सफल संचालन व प्रबंधन में एबीडीओ एल एन वर्मा,डीपीएम रीप ममराज, एम सुमित, सचिन,हिमांशु  बीएमएम आशा, देवयानी आदि ने सहयोग व मार्गदर्शन दिया।

फोटो_ उपस्थित प्रतिभागी को प्रमाण पत्र वितरण करते बीडीओ अशोक अधिकारी।


Share This Post