चंपावत में मोबाइल दुकान से iPhone-15 चोरी, मोबाइल चुराते युवक का वीडियो हुआ वायरल।

Share This Post

दो-तीन दिन तक करता रहा दुकान की रेकी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह के नेतृत्व में व्यापारी पहुंचे थाने।

चंपावत। नगर क्षेत्र स्थित शुभ कम्युनिकेशन इलेक्ट्रॉनिक्स मोबाइल दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। एक युवक दुकान से iPhone-15 चोरी कर फरार हो गया। घटना के दौरान युवक द्वारा मोबाइल चुराते समय का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फोटो_मोबाइल दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद युवक, जिस पर iPhone-15 चोरी करने का आरोप है।


जानकारी के अनुसार आरोपी युवक घटना से पहले दो-तीन दिनों तक लगातार दुकान में आता-जाता रहा और मोबाइल देखते हुए नजर आया। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह पहले से ही दुकान की रेकी कर रहा था और मौका मिलते ही उसने काउंटर से मोबाइल उठा लिया।
दुकान स्वामी को जब मोबाइल गायब होने का पता चला तो उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक युवक मौका देखकर काउंटर से iPhone-15 उठाकर ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि चोरी हुए इस मोबाइल की बाजार में कीमत करीब 60 हजार से 65 हजार रुपये के बीच है।
घटना के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह के नेतृत्व में कई व्यापारी पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस से जल्द कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ने की मांग की।


दुकान स्वामी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी हुई है।

विजुअल_ चोरी करते हुए युवक का वीडियो हुआ वायरल


Share This Post