चंपावत में सक्षम जिला इकाई की समीक्षा बैठक सम्पन्न, स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा।
चंपावत। सक्षम उत्तराखंड की चंपावत जिला इकाई की समीक्षा बैठक संघ कार्यालय चंपावत में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 20 जून को आयोजित होने वाले सक्षम स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के साथ दिव्यांगजन हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सक्षम उत्तराखंड प्रांत के उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह रावत ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर संगठन की वार्षिक रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण, सामाजिक सहभागिता बढ़ाने तथा सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।
बैठक की अध्यक्षता हिम्मत सिनंग्वाल ने की, जबकि संचालन बृजेश जोशी द्वारा सक्षम मंत्र के साथ किया गया। इस अवसर पर संघ कार्यालय के शारीरिक प्रमुख रघुराज, विद्यार्थी शाखा के मनीष, हिमांशु, अजय, आशुतोष एवं प्रकाश जोशी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में दिव्यांगजन गिरीश चंद्र जोशी, पंकज सिंह, मनीष कुमार, भुवन सामंत एवं जितेंद्र भट्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो चंपावत संघ कार्यालय में सक्षम स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में मौजूद पदाधिकारी एवं सदस्य।
चंपावत: दिव्यांग सशक्तिकरण को लेकर सक्षम की सक्रिय पहल।

