सीमांत के लाल डॉ. रवि शंकर जोशी बने पीएचडी, शिक्षा जगत में चंपावत का बढ़ाया मान।

Share This Post

लोहाघाट। सीमांत क्षेत्र दिगालीचौड़ के युवा शिक्षाविद एवं चम्पावत परिसर के प्राध्यापक डॉ. रवि शंकर जोशी ने पीएचडी की मौखिकी परीक्षा (वाइवा) सफलतापूर्वक पूर्ण कर शिक्षा जगत में एक और उपलब्धि अपने नाम की है। उनका शोध वरिष्ठ माध्यमिक विद्यार्थियों की करियर आकांक्षा, आत्म-प्रभावकारिता एवं सामाजिक-आर्थिक स्तर के संबंधों पर आधारित है, जिसे शिक्षा और करियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में उपयोगी माना जा रहा है। डॉ. जोशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, परिवार तथा बड़े भाई एवं समाजसेवी दीपक जोशी के सहयोग और मार्गदर्शन को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रभर में हर्ष का माहौल है।

फोटो   पीएचडी की मौखिकी परीक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद अपनी उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते चंपावत परिसर के प्राध्यापक डॉ. रवि शंकर जोशी।


Share This Post