चंपावत: बनलेख वाहन हादसे की होगी मजिस्ट्रेटी जांच, डीएम ने एसडीएम को सौंपी जिम्मेदारी।

Share This Post

चंपावत। बनलेख के पास मंगलवार को हुए वाहन हादसे का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई थी, जबकि तीन लोग घायल हुए थे।

जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र की एटीआर और एसडीएम की रिपोर्ट के अनुसार वाहन संख्या UK-05-TA-5045 टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था। अपराह्न करीब 3:05 बजे एनएच-09 पर बनलेख के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
डीएम ने दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच के लिए एसडीएम चंपावत को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें दुर्घटना से जुड़े सभी तथ्यों की गहन जांच कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम ने कहा कि हादसे के कारणों की तथ्यपरक जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

फोटो_ जिलाधिकारी मनीष कुमार।


Share This Post