

बनबसा/चंपावत। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बनबसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24.77 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी लंबा है। उसके खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में 15 मुकदमे दर्ज हैं।
क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण और प्रभास्मैक तस्करी पर बनबसा पुलिस का बड़ा वार, 24.77 ग्राम हेरोइन के साथ 58 वर्षीय तस्कर दबोचरी थानाध्यक्ष बनबसा सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने रोहन लाल (58) पुत्र इतवारी लाल, निवासी वार्ड नंबर-04, मीना बाजार झोपड़पट्टी, बनबसा को उसके आवास के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 24.77 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जिले में ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ अभियान के तहत नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दो टूक कहा है कि मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आमजन से नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त अथवा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल एजाज अहमद, नईम अहमद, महिला कांस्टेबल चंद्रा आर्या और कांस्टेबल मदन सिंह शामिल रहे।
फोटो_ 24.77 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार 15 मुकदमों के आरोपी को हिरासत में लेते बनबसा पुलिस के जवान।




