चंपावत: 36वीं वाहिनी में धूमधाम से मना आईटीबीपी का 65वां स्थापना दिवस।

Share This Post

खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिमवीरों के परिवारों ने दिखाया उत्साह, विजेताओं को किया सम्मानित।

लोहाघाट। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की 36वीं वाहिनी में 65वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कमांडेंट संजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में हिमवीरों, उनके परिवारजनों और बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह में बच्चों की जलेबी दौड़, महिलाओं की म्यूजिकल चेयर और रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जलेबी दौड़ के तीन से पांच वर्ष आयु वर्ग में समर प्रथम, रिमांश द्वितीय और अथर्व यादव तृतीय रहे। छह से आठ वर्ष आयु वर्ग में सृष्टि ने पहला, श्रद्धा ने दूसरा और आहिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में दरक्षा खान प्रथम, निधि पारीक द्वितीय और बीना तृतीय रहीं। रस्साकशी में प्रबंधक समवाय की टीम विजेता रही।

कार्यक्रम के समापन पर चीफ पैट्रन हावा अनुराधा सिंह ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजन का उद्देश्य हिमवीरों और उनके परिवारों के बीच आपसी सौहार्द, एकजुटता और पारिवारिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर द्वितीय कमान सूबे सिंह, उप सेनानी मुकेश चंद, सहायक सेनानी मनमोहन सिंह, अनिल कुमार, अंकुर कुमार सहित अन्य अधिकारी, जवान और उनके परिवारजन मौजूद रहे।

फोटो_ आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में 65वें स्थापना दिवस पर एकजुटता और अनुशासन का संदेश देते अधिकारी एवं हिमवीर जवान।


Share This Post