

कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, तस्करी में इस्तेमाल यामाहा बाइक सीज
चंपावत। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंपावत पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बनलेख बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक युवक को 110 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही यामाहा मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर को बनलेख बैरियर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान यामाहा मोटरसाइकिल संख्या UK06-8392 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक की डिग्गी से 110 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके से सागर गिरी उर्फ प्रिन्स दशरथ निवासी बाजू मोड़ी, विष्णु प्रयाग मंदिर के पास, लोहाघाट को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली चंपावत में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से भी नशे के अवैध कारोबार की सूचना देने की अपील की है।
फोटो_110 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी।




