कल चंपावत आएंगे मुख्यमंत्री धामी, विकास योजनाओं को देंगे सौगात।

Share This Post

दोपहर 3:20 बजे बनबसा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, गुदमी में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को चंपावत जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह बनबसा के गुदमी स्थित डेविड पेंटर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री जिले की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर क्षेत्र को विकास की सौगात देंगे।

जिलाधिकारी मनीष कुमार के अनुसार मुख्यमंत्री सोमवार को अपराह्न 3:20 बजे हेलीकॉप्टर से बनबसा स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 3:30 बजे कार से रवाना होकर 3:40 बजे डेविड पेंटर स्कूल गुदमी पहुंचेंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में वह विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे गुदमी से कार द्वारा खटीमा (ऊधमसिंह नगर) के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन आवश्यक व्यवस्थाओं में जुटा है।

फोटो_पुष्कर सिंह धामी।मुख्यमंत्री,उत्तराखंड


Share This Post