देहरादून के कालसी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस गहरी खाई में गिरी। देखे वीडियो……

Share This Post

देहरादून। जनपद देहरादून के कालसी क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कुआनु–मीनाक मोटर मार्ग पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस हिमाचल रोडवेज की है, जो सवारियों को लेकर जा रही थी।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। हादसा इतना भीषण बताया जा रहा है कि बस खाई में काफी नीचे जा गिरी, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले दुर्घटना की सूचना प्रशासन को दी।
सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस सक्रिय हो गई। एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। डाकपत्थर, चकराता, मोरी और त्यूणी से भी अलग-अलग रेस्क्यू दल भेजे गए हैं। दुर्गम क्षेत्र और खाई की गहराई के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं, फिर भी बचाव दल पूरी मुस्तैदी से राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।


प्रशासन द्वारा घायल यात्रियों को निकालकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि सड़क की स्थिति या चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है।
राहत एवं बचाव कार्य जारी है।


Share This Post