Avatar photo

Suri Pant

चंपावत: लोहाघाट में आकार ले रहा प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, 256 करोड़ की परियोजना का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण।

विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से सुसज्जित होगा परिसर, 300 बालिकाओं के लिए आवासीय व्यवस्था। लोहाघाट। जनपद के लोहाघाट क्षेत्र स्थित छमनिया में लगभग 256 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन प्रदेश के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों…

चंपावत: बंतोली की बेटी कुसुम का कमाल। जेआरएफ में राष्ट्रीय स्तर पर सफलता, चंपावत का बढ़ाया मान।

सरकारी स्कूल से पढ़कर हासिल की बड़ी उपलब्धि, डीएम मनीष कुमार बोले – “सपनों को सच करने के लिए संसाधन नहीं, संकल्प चाहिए” चंपावत। पहाड़ की माटी में पली-बढ़ी बेटियां जब उड़ान भरती हैं तो वे सिर्फ अपना नहीं, पूरे जनपद का मान बढ़ाती हैं। बंतोली गांव की बेटी कुसुम ने यही कर दिखाया है।…

चंपावत: ऐतिहासिक माँ पूर्णागिरि मेले का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने किया विधिवत उद्घाटन।

वर्षभर संचालन की दिशा में पहल • धाम को बनाया जाएगा आध्यात्मिक एवं पर्यटन हब • रोपवे, पार्किंग व आईएसबीटी समेत कई विकास योजनाओं की घोषणा चंपावत (टनकपुर)।  उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक माँ पूर्णागिरि मंदिर में आयोजित माँ पूर्णागिरि मेला–2026 का भव्य शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना…

चंपावत: सरस कॉर्बेट मेला बना मॉडल जिला चंपावत की नई पहचान, सात दिनों में 75 लाख का कारोबार।

डीएम मनीष कुमार की पहल से बदला आयोजन का स्वरूप, 171 स्टॉलों ने बढ़ाई ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रफ्तार चंपावत। टनकपुर में आयोजित सरस कॉर्बेट मेला इस वर्ष मॉडल जिला चंपावत की नई पहचान बनकर उभरा। जिला प्रशासन की प्रभावी कार्ययोजना और सुव्यवस्थित प्रबंधन के चलते सात दिनों में लगभग 75 लाख रुपये का कारोबार दर्ज…

चंपावत: तकनीक और नवाचार से बदलेगी खेती की तस्वीर, सेतु आयोग ने किसानों संग बनाई कार्ययोजना।

जनकांडे-खुतेली में संवाद, जंगली जानवरों से सुरक्षा, मृदा परीक्षण और कोल्ड स्टोरेज पर फोकस। लोहाघाट।  पहाड़ की खेती को लाभकारी और आधुनिक बनाने की दिशा में सेतु आयोग ने जनकांडे और खुतेली ग्रामसभाओं में कृषक गोष्ठी आयोजित कर किसानों से सीधा संवाद किया। सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने जनकांडे स्थित कौशल विकास केंद्र…

चंपावत: बनबसा मिलिट्री स्टेशन में अग्निवीर भर्ती की उलटी गिनती शुरू, 27 फरवरी से ऑनलाइन परीक्षा।

4000 से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल, प्रशासन और सेना ने तैयारियां की चाक-चौबंद व्यवस्था। चंपावत/बनबसा। आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस पिथौरागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ एवं चंपावत जनपद के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली के अंतर्गत ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा 27 फरवरी से 05 मार्च 2026 तक बनबसा मिलिट्री स्टेशन में…

चंपावत मॉडल जिले में नवाचार की नई उड़ान: फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए विशेष पाउडर तैयार।

कनवाड़ गांव में कुमाऊं के पहले इंटीग्रेटेड स्मार्ट विलेज सेंटर का उद्घाटन, 5 वर्षों में 80 केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य। चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत मॉडल जिले में विकास को नई दिशा देने की पहल के तहत अब जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान की समस्या का भी समाधान तलाश…

चंपावत: होली के रंग में रंगा चंपावत, मुख्यमंत्री धामी के वर्चुअल शुभारंभ से बढ़ी सांस्कृतिक गरिमा।

दीवान सिंह लड़वाल स्टेडियम में गूंजे कुमाऊँनी सुर, विकास और विरासत पर मुख्यमंत्री का विशेष संदेश। चंपावत। काली कुमाऊँ की लोकधारा और सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक खड़ी होली महोत्सव मंगलवार को उल्लास और परंपरा के संगम के साथ शुरू हुआ। कलश कला समिति के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री…

चंपावत: “जागरूक नागरिक, सशक्त राष्ट्र” के संदेश संग चंपावत सरस कार्बेट महोत्सव–2026 का भव्य समापन

विधिक साक्षरता से लेकर विज्ञान प्रदर्शनी तक, जनभागीदारी और जागरूकता के संग विविध कार्यक्रमों ने छोड़ी अमिट छाप चंपावत।  जनजागरूकता, सहभागिता और सांस्कृतिक समृद्धि के संग आयोजित चंपावत सरस कार्बेट महोत्सव का अंतिम दिन “जागरूक नागरिक, सशक्त राष्ट्र” की सार्थक थीम के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समापन दिवस पर प्रशासन, विभिन्न विभागों, विद्यालयों,…

चंपावत: “सीमा से समाज तक – सेवा ही धर्म” की गूंज में सजा महोत्सव का छठा दिन।

वीर जवानों का सम्मान और “विकसित चंपावत 2047” का संकल्प। टनकपुर। चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के छठे दिन का आयोजन देशभक्ति, सेवा और विकास के प्रेरक संदेशों के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। “सीमा से समाज तक  सेवा ही धर्म” थीम पर आधारित इस विशेष दिवस ने एक ओर देश की सीमाओं की रक्षा करने…