चंपावत: पाटी की चुनावी जंग में पवनदीप फैक्टर की एंट्री, जीजा नारायण लाल के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब।
इंडियन आइडल विजेता की मौजूदगी से गरमाई सियासत, शक्ति प्रदर्शन रैली ने बढ़ाई चुनावी सरगर्मी। लोहाघाट। नवसृजित नगर पंचायत पाटी के पहले चुनाव में मुकाबला अब पूरी तरह दिलचस्प और हाई-प्रोफाइल होता जा रहा है। एक ओर भाजपा समर्थित प्रत्याशी नवीन राम के प्रचार में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और दर्जा राज्यमंत्री सहित कई दिग्गज…


