चंपावत: 38 साल 10 माह तक देश सेवा का गौरवशाली सफर पूरा कर सेवानिवृत्त हुए इंस्पेक्टर हरीश सिंह।
लोहाघाट। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 36वीं वाहिनी में लगभग 39 वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद इंस्पेक्टर हरीश सिंह सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों और हिमवीरों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कमांडेंट संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में…


