चंपावत में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद।

अति तीव्र बारिश व आकाशीय बिजली की चेतावनी के बाद प्रशासन का फैसला, ऑनलाइन माध्यम से होगी पढ़ाई चंपावत। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद चंपावत जिले में बुधवार, 29 जुलाई को कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। विद्यार्थियों की…

चंपावत: गुरु रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा।

650वीं जयंती पर चम्पावत में कार्यशाला, सामाजिक समानता और सद्भाव को मजबूत करने का लिया संकल्प। चंपावत। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाएगी। इसके तहत गांव-गांव, घर-घर और धार्मिक स्थलों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित…

चंपावत: नेपाल सीमा के बिल्दे गांव में आस्था का महाकुंभ, सात पीढ़ियां एक मंच पर जुटीं।

मां ज्वाला देवी मंदिर में हुई प्राण-प्रतिष्ठा, देशभर से पहुंचे देवलिया पाण्डेय परिवार के सैकड़ों सदस्य। लोहाघाट। भारत-नेपाल सीमा से लगे गुमदेश क्षेत्र के बिल्दे गांव में आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ धार्मिक आस्था, संस्कृति और पारिवारिक एकता का अनूठा उदाहरण बन गया। देवलिया पाण्डेय परिवार की कुलदेवी मां ज्वाला देवी के नव-निर्मित मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा…

चंपावत: मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज, SIR-2026 में राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग।

चंपावत में सर्वदलीय बैठक आयोजित, बीएलओ सत्यापन और ऑनलाइन सुविधाओं के प्रचार पर दिया जोर। चंपावत। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान को सफल बनाने और मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को जिला कार्यालय चंपावत में मान्यता प्राप्त राजनीतिक…

चंपावत: शिव महापुराण का कल होगा भव्य समापन, पूर्णाहुति, हवन-पूजन व महाभंडारे में उमड़ेगी आस्था।

‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा गोरखधूना, 28 जुलाई को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगी शिव महापुराण कथा चंपावत। श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर, गोरखधूना, मंच (तल्लादेश) में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान भोलेनाथ एवं श्री गुरु गोरक्षनाथ की कृपा से आयोजित कथा में पूज्य…

चंपावत: जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 96 जनसमस्याएं, 12 लाभार्थियों के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड।

आवास, सड़क, पेयजल, रोजगार और किसान सम्मान निधि समेत विभिन्न मामलों पर सुनवाई। चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिलेभर से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। कार्यक्रम में कुल 96 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए,…

चंपावत: पाटी में लगा विशेष चिकित्सा शिविर, 253 मरीजों ने उठाया निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ।

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच, टीबी से लेकर कैंसर स्क्रीनिंग तक की सुविधाएं मिलीं पाटी/चंपावत। स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पाटी में विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के 253 मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की…

चंपावत: नीट विवाद पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, पेपर लीक करने वालों पर राष्ट्रद्रोह जैसा सख्त कानून बनाने की उठी मांग।

पूर्व सैनिकों ने कहा— छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई, राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर जताई चिंता। चंपावत। नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक जैसे मामलों को लेकर जिले के पूर्व सैनिकों ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियां लाखों मेहनती छात्र-छात्राओं के…

चंपावत: पहाड़ों की सुरम्य वादियों में बसे गोल्जू महाराज मंदिर में बहेगी भक्ति की गंगा, 1 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन।

चंपावत। पहाड़ों की सुरम्य वादियों और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आस्था के केंद्र न्याय के देवता गोल्जू महाराज मंदिर में एक अगस्त से भक्ति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मंदिर प्रांगण में एक से आठ अगस्त तक सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान…

चंपावत: सड़क के नाम पर 21 साल से इंतजार! बर्दाखान-बिसराड़ी-आली मार्ग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा।

कल (सोमवार) को कलक्ट्रेट पहुंचेंगे ग्रामीण। बाराकोट/चंपावत। बाराकोट क्षेत्र की बर्दाखान-बिसराड़ी-आली मोटर सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से सड़क की बदहाली झेल रहे क्षेत्रवासियों…