चंपावत: उत्तराखंड के पहले मिनी ग्रामीण सचिवालय की शुरुआत, रायनगर चौड़ी बना ग्रामीण विकास का नया मॉडल।

ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक ने किया शुभारंभ,अब एक ही छत के नीचे ग्रामीणों को मिलेंगी पंचायत एवं जनसेवाओं की सुविधाएं, डीएम मनीष कुमार की प्रेरणा से साकार हुई पहल। लोहाघाट (चंपावत)। मॉडल जिला चम्पावत का रायनगर चौड़ी गांव एक बार फिर अपनी अनूठी पहल को लेकर चर्चा में है। लोहाघाट नगर से सटे इस गांव…

चंपावत: वैष्णो देवी की तर्ज पर जगमगाएगा पूर्णागिरि धाम, 8.10 करोड़ की एलईडी परियोजना का शुभारंभ।

ककराली गेट से मुख्य मंदिर तक 20 किमी मार्ग होगा रोशन, अंतिम तीन किमी में बिछेगी अंडरग्राउंड केबल; मुख्यमंत्री धामी के ‘आदर्श चम्पावत’ विजन को मिली नई रफ्तार। टनकपुर/चंपावत। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम को वर्षभर वैष्णो देवी की तर्ज पर संचालित करने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना अब धरातल…

श्रावण में आस्था का महासंगम- मानेश्वर धाम में नित्य रुद्राभिषेक, शिवभक्ति में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़।

धर्मदास पुरी महाराज बोले श्रावण में रुद्राभिषेक से पूर्ण होती हैं मनोकामनाएं; मुख्यमंत्री धामी की पहल से कैलाश-मानसरोवर यात्रियों का पहला पड़ाव बन सकता है मानेश्वर धाम। चंपावत। श्रावण मास में चंपावत का प्रसिद्ध मानेश्वर धाम शिवभक्ति और आध्यात्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का…

चंपावत के नए जिला सहायक निबंधक सहकारिता दान सिंह नपच्याल ने संभाला कार्यभार।

चंपावत। जनपद के नए जिला सहायक निबंधक सहकारिता दान सिंह नपच्याल ने पदभार ग्रहण कर लिया। नैनीताल से स्थानांतरित होकर चंपावत पहुंचे नपच्याल का सचिव परिषद चंपावत की ओर से बुके, शॉल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया।इस अवसर पर जिला सहायक निबंधक दान सिंह नपच्याल ने कहा कि बहुद्देशीय सहकारी…

चंपावत: मायावती चिकित्सालय में निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू, 14 अगस्त तक मिलेगा विशेषज्ञ उपचार।

लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में क्षेत्रवासियों के लिए निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर शुरू हो गया है। शिविर में कोलकाता से पहुंचे प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कृष्ण चक्रवर्ती मरीजों की आंखों की जांच कर विभिन्न नेत्र रोगों का विशेषज्ञ उपचार कर रहे हैं। रेटिना संबंधी रोग, मोतियाबिंद समेत आंखों की अन्य…

चंपावत: जिला चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार ने संभाला कार्यभार।

अब दो विशेषज्ञ संभालेंगे बच्चों के उपचार की जिम्मेदारी, बाल मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ। चंपावत। जिला अस्पताल में लंबे समय से चली आ रही बाल रोग विशेषज्ञ की कमी दूर हो गई है। साथ ही अस्पताल में दूसरे बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती भी कर दी गई है। मंगलवार को डॉ. संजीव कुमार ने…

चंपावत: एनएच कटिंग से खतरे में आया मकान, तीन साल से सुरक्षा की आस।

अमोड़ी के इजरा तोक में भूस्खलन से दो मंजिला भवन पर मंडरा रहा खतरा, डीएम से लगाई गुहार। चंपावत। पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमोड़ी के समीप इजरा तोक में एनएच कटिंग के बाद एक आवासीय मकान खतरे की जद में आ गया है। पिछले तीन वर्षों से लगातार भूस्खलन के कारण मकान के गिरने का…

चंपावत: उप जिला चिकित्सालय से स्थानांतरित विशेषज्ञ डॉक्टरों के आदेश हुए रद्द- क्षेत्रीय विधायक।

जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया है कि बगैर उनकी अनुमति के जिले से स्थानांतरित डॉक्टरों न किया जाए कार्यमुक्त। लोहाघाट। उप जिला चिकित्सालय से स्थानांतरित किए गए चार विशेषज्ञ  डॉक्टरों को लेकर क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन में वार्ता कर उन्हें जानकारी दी थी। उक्त चिकित्सालय के…

चंपावत: अपनों से बिछड़ी नेपाली महिला के लिए देवदूत बनी चंपावत पुलिस, सीमा पार परिवार से कराया मिलन।

टनकपुर/चंपावत। अपनों से बिछड़ने का दर्द क्या होता है, यह उस नेपाली महिला की आंखों में साफ दिखाई दे रहा था। मानसिक रूप से अस्वस्थ हालत में टनकपुर क्षेत्र में मिली महिला के लिए चंपावत पुलिस सहारा बनी और आखिरकार उसे उसके परिवार तक पहुंचाने में कामयाब रही। पुलिस की इस मानवीय पहल से एक…

चंपावत: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, केंद्र सरकार के खिलाफ गरजे कार्यकर्ता।

चंपावत। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर चंपावत में कांग्रेस का गुस्सा सड़क पर उतर आया। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों के आंदोलन को समर्थन देते हुए सरकार से उनकी…