चंपावत: कांग्रेस को भारी पड़ सकती है ‘हरदा’ की अनदेखी, जमीनी सियासत के इस धुरंधर की पकड़ अब भी कायम।

76 की उम्र में भी जनता के दिलों पर राज, हरीश रावत आज भी कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत। चंपावत। पहाड़ की सियासत में गांव-गांव से निकलकर संसद तक अपनी मजबूत पहचान बनाने वाले हरीश रावत आज भी आम जनता के दिलों में गहराई से बसे हुए हैं। 76 वर्ष की उम्र पार करने के…

उधम सिंह नगर: देवभूमि की पाठशालाओं में गूँजेगी ‘वीर प्रसूता’ माटी की गाथा, बच्चों को पढ़ाया जाएगा अपना गौरवशाली इतिहास।

काशीपुर (उधम सिंह नगर)। देवभूमि उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पहल की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के विद्यालयों में अब बच्चों को अपनी माटी के वीरों, ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक गौरव से परिचित कराया जाएगा। यह पहल नई पीढ़ी को अपनी जड़ों…

चंपावत: गौशाला में आग लगने से भारी नुकसान, चारा-घास जलकर 🔥खाक।

चंपावत। चंपावत जनपद के ग्राम सभा खलकड़ियां क्षेत्र अंतर्गत मूसलाधार के समीप एक गौशाला में अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौशाला स्वामी माधवानंद खर्कवाल ने बताया कि आग…

चंपावत: समर्पण की मिसाल- राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुए नवीन चंद्र पन्त।

गणित में नवाचार, विज्ञान के प्रति जागरूकता और छात्रों की सफलता ने दिलाया प्रदेश स्तरीय सम्मान। चंपावत। जनपद के समर्पित और कर्मठ शिक्षक नवीन चंद्र पन्त को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके अथक परिश्रम, अनुशासित कार्यशैली और विद्यार्थियों…

चंपावत: मानेश्वर धाम में 19 अप्रैल को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार, श्रद्धालुओं में उत्साह।

धाम की ओर से सभी सामग्री व भंडारे की व्यवस्था, 5 अप्रैल तक करें पंजीकरण। चंपावत। विश्व प्रसिद्ध मानेश्वर धाम एक बार फिर धार्मिक गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। मठाधीश स्वामी धर्मराज पुरी महाराज के नेतृत्व में धाम में लगातार नए धार्मिक आयोजन शुरू हो रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने…

चंपावत: डिप्लोमा इंजीनियरों का आंदोलन 11वें दिन भी जारी, सरकार की अनदेखी से बढ़ा आक्रोश।

27 सूत्रीय मांगों को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, जल निगम व जल संस्थान के इंजीनियर भी हुए शामिल। चंपावत। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ द्वारा अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर 23 मार्च से शुरू किया गया आंदोलन 11वें दिन भी जारी है। सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल न होने के चलते…

चंपावत: देवीधुरा कॉलेज में एनडीआरएफ ने सिखाए आपदा से बचाव के गुर।

भूकंप, आग और भूस्खलन से निपटने का दिया प्रशिक्षण, छात्रों ने सीखे जीवनरक्षक उपाय। लोहाघाट। शहीद नंदन सिंह चम्याल राजकीय महाविद्यालय देवीधुरा में आज राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 15वीं वाहिनी द्वारा आपदा प्रबंधन को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एनडीआरएफ टीम ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न आपदाओं से बचाव के…

चंपावत: मंडलक प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्राओं को मिला सम्मान।

काजल प्रथम और हिमानी द्वितीय रहीं, ग्राम प्रधान ने प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहन का दिया भरोसा। लोहाघाट। नेपाल सीमा से लगे प्राथमिक विद्यालय मंडलक में वार्षिक उत्सव समारोह अपार उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया, जिसमें काजल ने प्रथम तथा हिमानी ने…

चंपावत में पशुओं को संक्रामक रोग से बचाने को महाअभियान शुरू, डेढ़ माह तक चलेगा टीकाकरण।

डीएम मनीष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ‘सुरक्षा रथ’, सवा लाख पशुओं को मिलेगा सुरक्षा कवच। चंपावत। जनपद में बढ़ती गर्मी के साथ पशुओं में फैलने वाले संक्रामक रोगों से बचाव के लिए खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत कर दी गई है। इस डेढ़ माह तक चलने वाले अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी…

चंपावत: लोहाघाट पीजी कॉलेज में रोजगार मेले की गूंज: 250 युवाओं ने आजमाई किस्मत, कंपनियों ने दिए 93 युवाओं को नौकरी के अवसर।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मॉडल जिले में युवाओं तक पहुंच रहा रोजगार, विभिन्न कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी। लोहाघाट। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित पहले रोजगार मेले में 93 युवाओं को रोजगार के अवसर मिले। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मॉडल जिले की अवधारणा के तहत अब कंपनियां खुद यहां के युवाओं तक…