Headlines

चंपावत: मनरेगा पर प्रहार के खिलाफ कांग्रेस का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट कूच पर पुलिस से भिड़ंत।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने पर भड़के कांग्रेस नेता, बोले— यह लोकतंत्र नहीं तानाशाही है। चंपावत। मनरेगा योजना के स्वरूप से छेड़छाड़ के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट की ओर कूच कर रहे थे, लेकिन…

चंपावत: जनता मिलन कार्यक्रम में आईं ५५ शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण।

सीडीओ डॉ. जीएस खाती की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, एडीएम केएन गोस्वामी रहे मौजूद। चंपावत। जिला कलेक्ट्रेट में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनता मिलन कार्यक्रम के तहत आज जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अनुपस्थिति में कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस…

चंपावत: डणां कुलेठी और लोहाघाट में आग का कहर, फायर ब्रिगेड की लापरवाही से जल गया आशियाना।

150 मीटर दूर खड़ी दमकल में नहीं था पानी, लोहाघाट से मंगानी पड़ी फायर ब्रिगेड। चंपावत। जिले के डणा कुलेठी गांव और लोहाघाट क्षेत्र में आग ने भारी तबाही मचाई। डणा कुलेठी गांव में एक दो मंजिला मकान भीषण आग की चपेट में आकर पूरी तरह राख के ढेर में तब्दील हो गया, जबकि लोहाघाट…

चंपावत: विकसित भारत 2047 की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा केंद्रीय बजट 2026–27 – गोविंद सामंत।

चंपावत के मुख्य बाजार में सामूहिक रूप से देखा गया बजट प्रसारण। चंपावत। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026–27 का आम बजट देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में ठोस आधार तैयार करने वाला बजट है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत ने कही। उन्होंने इसे आम जनता, किसानों,…

चंपावत: स्वाला डेंजर ज़ोन में हाईवे बना जाम का मैदान, डीज़ल खत्म होने से बीच सड़क खड़ा हुआ 10 टायर ट्राला।

चंपावत। चंपावत–टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला डेंजर ज़ोन के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाजियाबाद से पाइप लेकर आ रहा एक 10 टायर वाला भारी ट्राला डीज़ल खत्म होने के कारण मुख्य सड़क के बीचों-बीच खड़ा हो गया। अचानक खड़े हुए ट्राले से राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहनों की आवाजाही और यात्रियों को भारी…

चंपावत: सुशासन व सहकारिता मॉडल सीखने 30 सदस्यीय अध्ययन दल गुजरात रवाना।

चंपावत से ग्रामोत्थान परियोजना के दो प्रतिनिधि शामिल चंपावत/देहरादून। समुदाय आधारित संगठनों में सुशासन, व्यवसाय प्रबंधन, विपणन कौशल एवं वित्तीय अनुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड के 13 जनपदों के 30 प्रतिनिधियों का अध्ययन भ्रमण दल आज देहरादून से गुजरात के लिए रवाना हुआ। यह भ्रमण ग्रामोत्थान परियोजना, परियोजना प्रबंधन इकाई देहरादून के…

चंपावत:  लोहाघाट पॉलीटेक्निक के पंकज सिंह को ₹8 लाख पैकेज, अंतरराष्ट्रीय कंपनी में चयन।

लोहाघाट।  राज्य स्तरीय प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक, लोहाघाट के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग शाखा के छात्र पंकज सिंह का चयन बेंगलुरु स्थित प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर कंपनी Thoughtworks में हुआ है। कंपनी ने उन्हें ₹8.00 लाख प्रतिवर्ष के आकर्षक पैकेज पर नियुक्ति दी है। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से संपन्न हुई।पंकज जनपद…

चंपावत: “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम बना जनविश्वास का आधार, चंपावत में हर पात्र व्यक्ति को मिला लाभ।

मुख्यमंत्री के मॉडल जिले में शिविरों से बदली ज़िंदगी, पेंशन से लेकर प्रमाण पत्र तक मौके पर समाधान। चंपावत। उत्तराखंड में 17 दिसंबर से 30 जनवरी तक सभी जिलों में संचालित “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम भले ही राज्यव्यापी रहा हो, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मॉडल जिले चंपावत में इन शिविरों ने जिला…

चंपावत: सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं को चैम्बर सुविधा दिलाए जाने की मांग।

विधायक प्रतिनिधि के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन। चंपावत। जनपद चंपावत स्थित सिविल न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए स्थायी चैम्बर सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर आवाज़ बुलंद की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि न्यायालय परिसर में बैठकर कार्य करने हेतु कोई स्थायी चैम्बर व्यवस्था…

चंपावत: लड़ीधूरा मंदिर में 1 फरवरी को मां भगवती की पुनर्स्थापना, गंगा स्नान व कलश यात्रा का आयोजन।

चंपावत (बाराकोट)।  लड़ीधूरा मंदिर में मां भगवती की पुनर्स्थापना के पावन अवसर पर 1 फरवरी को गंगा स्नान, कलश यात्रा एवं धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों एवं देव डंगरों के साथ परामर्श के बाद कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है। आयोजन समिति के अनुसार 1 फरवरी को प्रातः…