चंपावत: खेल मैदान में गूंजा युवाओं का दम, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में 160 प्रतिभाओं की परीक्षा।
चंपावत। टनकपुर के स्वर्गीय कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं का दमखम देखने को मिला। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना की जिला स्तरीय चयन परीक्षा में 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के 160 युवा खिलाड़ियों ने पसीना बहाकर अपनी प्रतिभा साबित की।आठ खेलों में हुई चयन प्रक्रिया में एथलेटिक्स…


