चंपावत: पीजी कॉलेज में बीएड प्रवेश प्रक्रिया 30 सितंबर से।

Share This Post

सत्र 2026-28 की रिक्त सीटों पर 2 से 8 अक्टूबर तक होंगे प्रवेश, 30 सितंबर व 1 अक्टूबर को जमा होंगे आवेदन

लोहाघाट। स्थानीय पीजी कॉलेज में बीएड सत्र 2026-28 की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को महाविद्यालय के बीएड विभाग में उपस्थित होकर आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया 2 से 8 अक्टूबर तक चलेगी। प्रवेश विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित मानकों और मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी और बीएड विभागाध्यक्ष दीपक जोशी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों में आवेदन जमा करने की अपील की है।


Share This Post