Headlines

चंपावत: होली पर डबल सौगात- किमतोली–रैसाल सड़क को 12.10 करोड़ मंजूर, ‘सरकार जनता के द्वार’ शिविरों का असर धरातल पर दिखा।

सीएम की मॉडल जिला परिकल्पना को मिली रफ्तार, 20 गांवों की 10 हजार आबादी को मिलेगा सीधा लाभ। चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मॉडल जिला परिकल्पना अब जमीन पर आकार लेती नजर आ रही है। “सरकार जनता के द्वारा” कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न गांवों में लगाए गए शिविरों का असर अब स्पष्ट…

चंपावत: मातृशक्ति के बीच आत्मीय संवाद_ गीता पुष्कर धामी ने सरस कॉर्बेट महोत्सव में भरा उत्साह।

चंपावत (टनकपुर)। चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के भव्य आयोजन में उस समय विशेष गरिमा जुड़ गई, जब गीता पुष्कर धामी ने अपनी सादगीपूर्ण और आत्मीय उपस्थिति से कार्यक्रम को भावनात्मक ऊष्मा प्रदान की।जनपद चंपावत, जहाँ से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं, उसी क्षेत्र में उनका यह आगमन औपचारिकता…

चंपावत: बनबसा जनसेवा शिविर में 83 शिकायतों का मौके पर निस्तारण।

यूसीसी विवाह पंजीकरण और लंबित पेंशन प्रकरणों का त्वरित समाधान। चंपावत। नगर पंचायत बनबसा में राज्य सरकार के “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत बहुउद्देश्यीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की।लगभग 500 से अधिक लोगों की उपस्थिति वाले इस शिविर में कुल 83 शिकायतें…

चंपावत: महिला जागरूकता से बदल रहा है पाटी के ग्रामीण क्षेत्रों का परिवेश।

27वें महिला सम्मेलन में गूंजा स्वर “चूड़ी वाले हाथ अब अबला नहीं, सबला हैं”। लोहाघाट। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार और महिला जागरूकता की बदौलत गांवों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। इस बदलाव में महिलाओं की अग्रणी भूमिका रही है। यह विचार पर्यावरण संरक्षण समिति तोली द्वारा आयोजित उत्तराखंड महिला परिषद के…

चंपावत: बाराकोट क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री का दौरा रहा ऐतिहासिक, जिला पंचायत सदस्य योगेश ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।

लोहाघाट। जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी “योगी” ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लोहाघाट दौरे को बाराकोट क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और सफल बताया है। उन्होंने कहा कि होली रंग महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा मंच से की गई घोषणाएं क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगी। योगी ने बताया कि पिथौरागढ़ और चंपावत जनपद…

चंपावत: अब डिजिटल होगी पहाड़ की खेती, चंपावत के हर किसान को मिलेगी यूनिक फार्मर आईडी

एग्रीस्टैक के तहत ‘फार्मर रजिस्ट्री’ की शुरुआत; योजनाओं का लाभ सीधे खाते में, पारदर्शी और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित चंपावत। पहाड़ की खेती को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत जनपद चंपावत में ‘फार्मर रजिस्ट्री’ का कार्य शुरू हो गया…

चंपावत: बालेश्वर कृषक उत्पादक संगठन  की लिखित परीक्षायें हुयी शांतिपूर्वक संपन्न।

03 अस्थायी पदों हेतु 15 अभ्यर्थियों द्वारा दी गई लिखित परीक्षा। लोहाघाट। ग्रामोत्थान परियोजना रीप व एनआरएलएम के सहयोग से संचालित व स्वायत्त सहकारिता अधिनियम में पंजीकृत बालेश्वर कृषक उत्पादक संगठन ( FPO) स्वायत्त सहकारिता मे स्टाफ नियुक्ति हेतु ब्लाक सभागार लोहाघाट में आयोजित लिखित परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हो गयी! बालेशवर एफपीओ के अंतर्गत एफपीओ…

चंपावत:  लोहाघाट होली महोत्सव में सीएम पुष्कर सिंह धामी के दौरे पर कांग्रेस का विरोध, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने मंच से की सराहना।

काले झंडे, “गो बैक” के नारे और पुलिस से नोकझोंक; एक ही दल में दिखी विरोध और समर्थन की अलग तस्वीर लोहाघाट। काली कुमाऊं की सांस्कृतिक परंपरा और लोकगीतों की मधुर गूंज के बीच आयोजित होली महोत्सव उस समय राजनीतिक रंग में रंग गया, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में शिरकत करने…

चंपावत: अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में वर्ष का पहला निशुल्क ईएनटी शिविर शुरू।

लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में इस वर्ष का पहला निशुल्क ईएनटी (कान-नाक-गला) चिकित्सा शिविर प्रारंभ हो गया है। शिविर के संचालन के लिए सिलीगुड़ी से ख्याति प्राप्त ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शेखर बनर्जी के नेतृत्व में चार सदस्यीय चिकित्सा दल पहुंचा है। टीम में ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. तीमार अभिजीत बसु एवं वैशाली बसु भी…

चंपावत: लोहाघाट में आईटीबीपी जवानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी व केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा।

36वीं वाहिनी के हिमवीरों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, पर्यावरण व आपदा सेवा में योगदान की सराहना। लोहाघाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने आज आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी के जवानों के बीच समय बिताया। इस दौरान जवानों ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर उनका स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने हिमवीरों…