चंपावत: कालाकोट शिविर में 541 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ, 74 शिकायतें पहुंचीं।

तीन किसानों को नौ लाख के ब्याजमुक्त ऋण वितरित, सड़क-पानी और आवास की समस्याएं उठीं। चंपावत। बाराकोट विकासखंड के कालाकोट में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 541 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं का लाभ दिया गया। शिविर में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, आवास और विद्यालय की चारदीवारी समेत विभिन्न समस्याएं उठाईं। कुल 74…

चंपावत: ग्रामोत्थान परियोजना के तहत पांच संकुल संघों में भर्ती प्रक्रिया, मेरिट के आधार पर होगा चयन।

20 पदों के लिए 71 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 18 रहे गैरहाजिर। चंपावत। ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के सहयोग से संचालित पांच संकुल स्तरीय संघों में कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हो गईं। चंपावत और लोहाघाट के ब्लॉक सभागारों में आयोजित परीक्षा में 20 अस्थायी पदों…

चंपावत: डॉ. नवीन चंद्र पंत बने संस्कृत शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष, दर्जा राज्यमंत्री का सम्मान।

छुलापें-कोचरा के विद्वान शिक्षक को मिली अहम जिम्मेदारी, गांव में खुशी की लहर; ग्रामीणों ने बताया गौरव का पल। चंपावत। बाराकोट ब्लॉक के छुलापें-कोचरा गांव निवासी संस्कृत विद्वान एवं शिक्षक डॉ. नवीन चंद्र पंत को संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दर्जा राज्यमंत्री का दर्जा देते हुए उपाध्यक्ष पद पर नामित…

चंपावत: लंबे इंतजार के बाद पाटी को मिला एसडीएम, अब जनसमस्याओं के समाधान की जगी उम्मीद।

पाटी। लंबे समय से उप जिलाधिकारी की तैनाती का इंतजार कर रहे पाटी परगने को आखिरकार नया एसडीएम मिल गया है। 2024 बैच के पीसीएस अधिकारी उज्जवल डालाकोटी ने कार्यभार संभाल लिया है। उनके आने से क्षेत्र में प्रशासनिक कामकाज को गति मिलने और आम जनता की समस्याओं के समयबद्ध समाधान की उम्मीद जगी है।…

चंपावत: दस दिन के धरने के बाद भूख हड़ताल पर उतरे सहकारी कर्मचारी।

छह सूत्रीय मांगों पर फैसले का इंतजार, 16 अक्टूबर को सचिवालय कूच की तैयारी। देहरादून/चंपावत। छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे उत्तराखंड सहकारी समितियों के सचिवों और कर्मचारियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। मियांवाला स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय के समक्ष दस दिनों से धरना दे रहे कर्मचारियों ने अब संयुक्त कर्मचारी यूनियन के…

चंपावत: 56.29 करोड़ से बनेगा गोल्ज्यू देवता कॉरिडोर, शासन की मुहर।

पहली किस्त में 11.26 करोड़ रुपये मंजूर, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान; रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद। चंपावत। चंपावत में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत मुख्यालय स्थित श्री गोल्ज्यू देवता मंदिर के समीप 56.29 करोड़ रुपये की लागत…

चंपावत: घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया।

मटियानी में दर्दनाक हादसे से पसरा मातम, बंदरों से बचने के प्रयास में गिरने की आशंका। लोहाघाट। नेपाल सीमा से लगे मटियानी गांव में बुधवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में 48 वर्षीय सावित्री देवी की मौत हो गई। जंगल में घास काटने गई सावित्री देवी पहाड़ी से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।…

गुटखा-पान मसाले पर एक साल की रोक, छोटे दुकानदारों की कमाई पर पड़ेगा असर!

तंबाकू-निकोटीन युक्त उत्पादों की बिक्री बंद होने से छोटे कारोबारियों के सामने आर्थिक चुनौती, सरकार के फैसले से बाजार में बदलेगा कारोबार का गणित। देहरादून। उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा, पान मसाला समेत अन्य खाद्य उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। खाद्य…

चंपावत: काम पुलिस जैसा, वेतन में इतना अंतर क्यों? हक के लिए लामबंद हुए पीआरडी जवान।

समान वेतन, सालभर रोजगार और महंगाई भत्ते की मांग तेज, देहरादून के आंदोलन को चंपावत का समर्थन देहरादून/चंपावत। आपदा में राहत-बचाव से लेकर मेलों में सुरक्षा व्यवस्था और जंगलों की आग बुझाने तक जिम्मेदारियां निभाने वाले प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवान अब अपने हक के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं। जिम्मेदारियां निभाने में…

चंपावत: सड़कों की मरम्मत में तेजी, चार मार्गों पर डामरीकरण पूरा।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने की मुहिम तेज, डीएम मनीष कुमार कर रहे निगरानी। चंपावत। जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए डामरीकरण और पैचवर्क का काम तेज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर चल रहे अभियान के तहत बलुटा-पासम, सिप्टी-अमकारिया, चमदेवल-नीडल और बंकू-सुल्ला-पासम…