चंपावत: जिंदगी बचाने निकली 108 खुद बनी मुसीबत, बेलखेत में पंचर हुई तो व्यवस्था भी पड़ी ठप!

74 वर्षीय गंभीर मरीज की रातभर चली अग्निपरीक्षा, स्टेपनी पंचर और जैक खराब; गैस वाहन चालक के भरोसे बदला टायर, सुबह चार बजे पहुंचे टनकपुर। चंपावत। पहाड़ में गंभीर मरीज को अस्पताल पहुंचाना पहले ही चुनौती है, लेकिन जब जिंदगी बचाने निकली सरकारी एंबुलेंस ही बीच रास्ते जवाब दे जाए तो व्यवस्था पर सवाल उठना…

चंपावत: दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने पर जोर, पैरालंपिक खेलों पर कार्यशाला।

जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन आयोजन, खेलों को आत्मनिर्भरता का माध्यम बताया। चंपावत। दिव्यांगजनों की खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला चिकित्सालय के सभागार में पैरालंपिक खेलों पर ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई। जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र की ओर से आयोजित कार्यशाला में 25…

चंपावत: चुनाव से पहले स्ट्रॉन्ग रूम की तैयारी परखने उतरे डीएम, सुरक्षा इंतजामों पर जोर।

चंपावत। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों की निगरानी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को गोरलचौड़ मैदान के निकट प्रस्तावित स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप सभी जरूरी इंतजाम…

चंपावत: बनबसा में 1.14 करोड़ की गौशाला मंजूर, 75 गोवंश को मिलेगा ठिकाना।

नायकखेड़ा में 800 वर्गमीटर भूमि पर होगा निर्माण, आवारा पशुओं से राहत और सड़क हादसों पर अंकुश की उम्मीद चंपावत। बनबसा क्षेत्र में सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए 1 करोड़ 14 लाख 60 हजार रुपये की लागत से गौशाला का निर्माण किया जाएगा। नगर पंचायत बनबसा के…

चंपावत: छतार के क्लॉक टावर पर उठे सवाल, निर्माण रोकने की मांग।

बेरोजगार संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, कहा-पहाड़ की पहचान छोड़ दूसरे शहरों की नकल क्यों? चंपावत। छतार में निर्माणाधीन क्लॉक टावर को लेकर विरोध शुरू हो गया है। बेरोजगार संगठन ने टावर के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने और परियोजना की समीक्षा कराने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष हिमांशु गड़कोटी ने 9अक्टूबर…

चंपावत: मतदाता सूची के लिए घर-घर होगी पड़ताल, 12 अक्टूबर से मैदान में उतरेंगे बीएलओ।

तीन दिवसीय विशेष अभियान के बाद शुरू होगा सत्यापन, छूटे पात्र मतदाताओं और नए वोटरों के पंजीकरण पर रहेगा जोर चंपावत। मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए निर्वाचन विभाग ने कवायद तेज कर दी है। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 8 से 10 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद…

चंपावत: टीबी के खिलाफ युवाओं ने संभाला मोर्चा, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता का संदेश।

जेओएसएच अभियान में एनसीसी कैडेटों ने लिया टीबी मुक्त भारत का संकल्प, 313 में से 206 ग्राम सभाएं टीबी मुक्त। चंपावत। टीबी के खिलाफ जंग को अब युवा ताकत मिलेगी। बीमारी के खिलाफ जागरूकता की मुहिम को घर-घर पहुंचाने के लिए गुरुवार को चंपावत में जॉइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ (जेओएसएच) अभियान का आगाज हुआ। दर्जा…

चंपावत: गड्ढों पर पेंट कर बेरोजगार संगठन ने जताया विरोध।

छतार पेट्रोल पंप से कोतवाली तक एनएच की बदहाली पर जताई नाराजगी, शीघ्र मरम्मत की मांग चंपावत। छतार पेट्रोल पंप से कोतवाली तक राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल स्थिति के खिलाफ बेरोजगार संगठन ने विरोध जताया। संगठन के पदाधिकारियों ने सड़क पर बने गड्ढों को पेंट से चिन्हित कर संबंधित विभाग का ध्यान सड़क की खराब…

चंपावत: ओंकार और वैदिक मंत्रों से गूंजा जीजीआईसी लोहाघाट।

250 से अधिक विद्यार्थियों ने श्लोक, मंत्रोच्चार, संस्कृत गीत और नाट्य प्रस्तुतियों से बांधा समां। लोहाघाट। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लोहाघाट में आयोजित जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में संस्कृत की समृद्ध परंपरा और विद्यार्थियों की प्रतिभा का शानदार संगम देखने को मिला। जिलेभर के विद्यालयों से पहुंचे 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने श्लोक वाचन, वैदिक…

चंपावत: चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश, चौराहे पर फूंका पुतला।

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, गांधी चौक पर जमकर नारेबाजी। चंपावत। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के…