चंपावत: दस दिन के धरने के बाद भूख हड़ताल पर उतरे सहकारी कर्मचारी।

Share This Post

छह सूत्रीय मांगों पर फैसले का इंतजार, 16 अक्टूबर को सचिवालय कूच की तैयारी।

देहरादून/चंपावत। छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे उत्तराखंड सहकारी समितियों के सचिवों और कर्मचारियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। मियांवाला स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय के समक्ष दस दिनों से धरना दे रहे कर्मचारियों ने अब संयुक्त कर्मचारी यूनियन के नेतृत्व में क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
क्रमिक भूख हड़ताल में प्रत्येक जनपद से एक-एक कर्मचारी शामिल हो रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अब तक समाधान नहीं होने से उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि छह सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के अगले चरण में 16 अक्टूबर को सचिवालय कूच प्रस्तावित है। कर्मचारियों के इस ऐलान से आंदोलन तेज होने के आसार हैं। अब देखना होगा कि सचिवालय कूच से पहले शासन स्तर पर मांगों के समाधान को लेकर कोई पहल होती है या नहीं।

फोटो_ छह सूत्रीय मांगों को लेकर मियांवाला स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय के समक्ष क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे सहकारी कर्मचारी।


Share This Post