चंपावत: घटोत्कच मंदिर क्षेत्र में गूंजा नशामुक्ति का संदेश— “नशा हटाओ, जीवन बचाओ”

Share This Post

चंपावत। चंपावत के मल्ली चौकी स्थित घटोत्कच मंदिर क्षेत्र में “नशा हटाओ, जीवन बचाओ” हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। अभियान संयोजक सामश्रवा आर्य ने श्रद्धालुओं, युवाओं और बच्चों को “बचपन बचायें, व्यसन भगायें” विषय पर जागरूक करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि बच्चों के बचपन को बुराइयों से बचाना परिवार और समाज की पहली जिम्मेदारी है। आज के दौर में बढ़ते सामाजिक दुश्चक्र के कारण हर तीसरे परिवार में कोई न कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है, जिसका सीधा असर बच्चों पर पड़ रहा है। पारिवारिक हिंसा और बाल अपराध जैसी समस्याएं इसी का परिणाम हैं, जिससे बच्चों का भविष्य खोखला होता जा रहा है।
शिक्षक आर्य ने जोर देते हुए कहा कि समाज के हर व्यक्ति को नशे से दूर रहकर बच्चों को नैतिक शिक्षा और संस्कार देने चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि हम खुद भी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए आदर्श प्रस्तुत करें।
अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर नशा मुक्ति का संकल्प लिया। इस मौके पर लालू प्रसाद प्रजापति, सत्येंद्र कश्यप, मोतीलाल, प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, प्रियांशु देऊपा, ललित सामंत, करण सिंह, राकेश भट्ट और दीपांशु रावत समेत कई लोग उपस्थित रहे।

फोटो_ शिक्षक आर्य द्वारा युवाओं को नशे के प्रति दुष्प्रभाव का संदेश देते हुए।


Share This Post