चंपावत: जाम छलका तो थम गया सफर! बनबसा में शराब के नशे में कार दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज!

Share This Post

ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस का सख्त एक्शन, ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों को दिया कड़ा संदेश।

चंपावत। सड़क सुरक्षा को लेकर चंपावत पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए ऑपरेशन प्रहार के तहत बनबसा क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शराब के नशे में कार चला रहे एक चालक को गिरफ्तार कर उसकी कार सीज कर दी गई।
बुधवार को थाना बनबसा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान में सत्येंद्र कुमार निवासी शीशगढ़, बरेली शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार किया और उसकी UP25ER-3739 कार को सीज कर दिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

फोटो_ नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़ा गया चालक।


Share This Post