चंपावत: मतदाता सूची की होगी बारीकी से पड़ताल, 27 तक चलेगा अभियान।

Share This Post

नाम कटने और गलतियों पर निर्वाचन विभाग की नजर, मतदाताओं से सूची जांचने की अपील।

चंपावत। मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए निर्वाचन विभाग ने जिले में स्क्रूटनी शुरू कर दी है। 20 से 27 नवंबर तक विशेष अभियान चलाकर सभी बूथों की मतदाता सूची खंगाली जाएगी। इस दौरान पात्र मतदाताओं के छूटे नाम जोड़ने और गलत प्रविष्टियों को ठीक करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी के नेतृत्व में यह प्रक्रिया चल रही है। गुरुवार को आपदा प्रबंधन कार्यालय में स्क्रूटनी कार्य के दौरान कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. नारायण सिंह पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ध्रुव रावत ने टीम को तकनीकी सहयोग दिया।

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6, नाम हटाने के लिए फार्म-7 और विवरण में संशोधन के लिए फार्म-8 भरना होगा। दावे और आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज कराई जा सकती हैं।

फोटो_ स्क्रूटनी कार्य के दौरान चर्चा करते अधिकारी एवं कर्मचारी।


Share This Post