ग्रामोत्थान परियोजना की समीक्षा बैठक में उद्यम आधारित गतिविधियों, बैंक लिंकेज और विभागीय समन्वय पर दिया जोर।
चंपावत। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने ग्रामोत्थान परियोजना के तहत संचालित विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लक्षित परियोजना गतिविधियों को तय समय सीमा में पूरा करते हुए उद्यमों का नियमित अनुश्रवण एवं मूल्यांकन किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
मंगलवार को विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सीडीओ ने ग्रामोत्थान परियोजना की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में अल्ट्रा पुअर पैकेज, शेयर मैचिंग, लघु उद्यम योजना के तहत व्यक्तिगत एवं सामूहिक उद्यमों की स्थापना एवं संचालन, वे-साइड एमेनिटीज, पैक हाउस, एग्री सर्विस सेंटर, संग्रहण केंद्र, सीड रिवॉल्विंग फंड, ग्रेडिंग, बैंक लिंकेज तथा विभागीय अभिसरण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
सीडीओ ने जिला एवं ब्लॉक स्तर की टीमों को निर्देशित किया कि नई परियोजनाओं के साथ-साथ पहले से स्थापित उद्यमों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि नियमित निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन से ही ग्रामोत्थान परियोजना के उद्देश्यों को सफल बनाया जा सकता है।
बैठक में ग्रामोत्थान के डीपीएम ममराज, सहायक प्रबंधक प्रकाश पाठक, सुमित कुमार, हिमांशु मेहता, सुनील कुमार, सचिन चंखवान, नीरज और दीपक मौजूद रहे। वहीं जनपद के सभी विकासखंडों और सीएलएफ स्टाफ ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।
फोटो_ विकास भवन सभागार में ग्रामोत्थान परियोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती।
चंपावत: परियोजना कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता भी सुनिश्चित करें- सीडीओ।
