चंपावत। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) खंड, चंपावत को नए अधिशाषी अभियंता के रूप में ई. वीरेंद्र सिंह की नियुक्ति मिली है। उन्होंने बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। वहीं यहां तैनात अधिशाषी अभियंता त्रिभुवन नारायण सिंह बिष्ट को उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ई. वीरेंद्र सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान ई. चंदन भारद्वाज, ई. अजय भट्ट, ई. पीसी गहतोड़ी, ई. सुधीर कुमार, ई. हयात राम, ई. पंकज कुमार तथा ई. धीरज कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विभागीय सूत्रों के अनुसार ई. वीरेंद्र सिंह अपनी साफ-सुथरी छवि, कार्यकुशलता और सकारात्मक व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। सड़क निर्माण एवं विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने में उनकी विशेष पहचान रही है। विभागीय कर्मचारियों का मानना है कि उनके नेतृत्व में पीएमजीएसवाइ के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं को नई गति मिलेगी और ग्रामीण सड़क संपर्क योजनाओं के कार्यों में और अधिक तेजी आएगी।
चंपावत जैसे पर्वतीय जनपद में सड़क संपर्क विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में नए अधिशाषी अभियंता के रूप में ई. वीरेंद्र सिंह की तैनाती से विभागीय कार्यों और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को बल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
फोटो – पीएमजीएसवाई खंड, चंपावत के नए अधिशाषी अभियंता ई. वीरेंद्र सिंह।
चंपावत: पीएमजीएसवाई चंपावत को मिले नए अधिशाषी अभियंता, ई. वीरेंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार।

