चंपावत: आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, जवानों ने दिखाई शौर्य की झलक।

Share This Post

लोहाघाट। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। जवानों ने भव्य एवं आकर्षक परेड प्रस्तुत की, जिसकी कमांडेंट संजय कुमार ने सलामी ली। उन्होंने हिमवीरों को देश की आन, बान और शान की रक्षा के लिए हर पल तत्पर रहने तथा देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने का आह्वान किया।
समारोह में आईटीबीपी के पूर्व सैनिक एवं हावा अधिकारी भी मौजूद रहे। उनके सम्मान में विशेष भोज का आयोजन किया गया। वहीं वाहिनी परिसर में मेले का आयोजन हुआ, जिसमें दिनभर विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
हिमवीर वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन की चीफ पैटर्न अनुराधा सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति का जज्बा प्रदर्शित किया। अनुराधा सिंह ने कहा कि आईटीबीपी का गौरवशाली इतिहास हिमवीरों के शौर्य और पराक्रम से ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों और विशेष रूप से महिलाओं के योगदान से भी समृद्ध हुआ है।

फोटो_ स्वतंत्रता दिवस पर आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में आयोजित भव्य परेड की सलामी लेते कमांडेंट संजय कुमार।


Share This Post