चंपावत: डीएम के हस्तक्षेप से खुला सड़क सुधारीकरण का रास्ता, बर्दाखान–बिसराड़ी के लिए 2.16 करोड़ मंजूर।

Share This Post

चंपावत। बर्दाखान–बिसराड़ी सड़क के सुधारीकरण की मांग पर प्रशासनिक पहल रंग लाई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के संज्ञान लेने के बाद राज्य योजना के तहत करीब तीन किलोमीटर सड़क के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिए 2 करोड़ 16 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है।

बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या रखी थी। इसके बाद मामले में कार्रवाई आगे बढ़ी और करीब दो माह के भीतर सड़क सीसुधारीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई। सड़क की स्थिति खराब होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब सुधारीकरण की मंजूरी मिलने से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।

सामाजिक कार्यकर्ता अनिल जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी मनीष कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या पर गंभीरता से कार्रवाई होना राहत की बात है। सड़क सुधारीकरण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।

धनराशि स्वीकृत होने पर रमेश चंद्र जोशी, परमानंद जोशी, तनुज जोशी, गोकुल जोशी, प्रकाश जोशी, पप्पू जोशी, अंशुमान जोशी, गोपाल जोशी, नरेश जोशी, आदित्य जोशी, ललित जोशी, पूरन नाथ गोस्वामी, डॉ. पंकज नाथ गोस्वामी, बर्दी नाथ गोस्वामी, समी गोस्वामी, राजू नाथ गोस्वामी और महेश नाथ सहित अन्य ग्रामीणों ने आभार जताया।

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब ग्रामीणों को निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है। सड़क का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सुधारीकरण होने से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिल सकेगी।

फोटो_जिलाधिकारी मनीष कुमार।


Share This Post