चंपावत: कैबिनेट बैठक से पहले सजा बनबसा।

Share This Post

एनएचपीसी परिसर में उत्तराखंडी रंग, ऐंपण से उभरी पहाड़ की सांस्कृतिक पहचान।

चंपावत। जिले में पहली बार होने जा रही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक को लेकर बनबसा में तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बैठक के लिए एनएचपीसी परिसर को उत्तराखंड की लोक संस्कृति के रंग में सजाया गया है। परिसर की दीवारों और प्रांगण में उकेरी गई ऐंपण कला आयोजन स्थल को पहाड़ी संस्कृति की खास पहचान दे रही है।

कैबिनेट बैठक की तैयारियों को परखने जिलाधिकारी मनीष कुमार ने एनएचपीसी परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बैठक स्थल सहित अतिथियों के ठहरने, सुरक्षा, यातायात और आवागमन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को शेष व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक को लेकर प्रशासन पूरी ताकत से तैयारियों में जुटा है। मुख्य आयोजन स्थल से लेकर अतिथियों के प्रवास और सुरक्षा व्यवस्था तक हर बिंदु पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पहली बार जिले में होने जा रही कैबिनेट बैठक के लिए बनबसा को उत्तराखंडी लोक संस्कृति की छटा से सजाया जा रहा है।


Share This Post