चंपावत: दशहरा मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

Share This Post

भीड़ प्रबंधन से लेकर यातायात व्यवस्था तक मुस्तैद रही पुलिस, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सतर्कता।

टनकपुर/चंपावत। दशहरा पर्व पर आयोजित मेले के दौरान श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा को लेकर चंपावत पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। 20 अक्टूबर को मेला स्थलों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने भीड़ प्रबंधन से लेकर यातायात व्यवस्था तक पर लगातार निगरानी रखी।

मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। यातायात को सुचारु बनाए रखने और लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए भी आवश्यक सतर्कता बरती गई।
पुलिस ने आमजन से अपील की कि मेले के दौरान किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

चंपावत पुलिस ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराना प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

फोटो_दशहरा मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद चंपावत पुलिस।


Share This Post