चंपावत: देवीधुरा कॉलेज में एनडीआरएफ ने सिखाए आपदा से बचाव के गुर।

Share This Post

भूकंप, आग और भूस्खलन से निपटने का दिया प्रशिक्षण, छात्रों ने सीखे जीवनरक्षक उपाय।

लोहाघाट। शहीद नंदन सिंह चम्याल राजकीय महाविद्यालय देवीधुरा में आज राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 15वीं वाहिनी द्वारा आपदा प्रबंधन को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एनडीआरएफ टीम ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न आपदाओं से बचाव के व्यावहारिक उपाय सिखाए। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर अमित कुमार, हवलदार सुरेंद्र, राकेश, दिलीप शर्मा और अखिलेश कुमार ने आपदा के समय सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “आपदा कभी चेतावनी देकर नहीं आती, उससे बचाव का एकमात्र तरीका पूर्व प्रशिक्षण और जागरूकता है।”
प्रशिक्षण के दौरान भूकंप, आग लगने और भूस्खलन जैसी परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने तथा दूसरों की मदद करने के तरीके प्रदर्शन के माध्यम से समझाए गए। छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक इस प्रशिक्षण में भाग लिया और आपदा प्रबंधन के महत्वपूर्ण गुर सीखे।
कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. गीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. दीपक जोशी, डॉ. अमित कुमार, डॉ. रजनी मेहरा, डॉ. किरण बाली, डॉ. चंद्रहरिओम, डॉ. हेमचंद्र, डॉ. मनोहर, डॉ. विकास, डॉ. राखी सहित अनेक प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों पूजा, ललिता, बबीता, काजल, हिमानी, दीक्षा, हर्षित, दीपक आदि ने एनडीआरएफ टीम का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण को दैनिक जीवन में अत्यंत उपयोगी बताया।

फोटो – राजकीय महाविद्यालय देवीधुरा में एनडीआरएफ द्वारा आपदा से बचाव का प्रशिक्षण लेते छात्र-छात्राएं।


Share This Post