चंपावत। थानों में लंबित मालों के शीघ्र निस्तारण को लेकर चंपावत पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर थाना पाटी में न्यायालय के आदेशानुसार 8 लंबित मालों का विधिवत विनिष्टीकरण किया गया।
18 जुलाई को न्यायालय चंपावत के आदेश पर गठित समिति की मौजूदगी में आबकारी अधिनियम से संबंधित 6, आईपीसी का 1 और आर्म्स एक्ट से संबंधित 1 माल का नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया। कार्रवाई के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट चंपावत, उप जिलाधिकारी चंपावत और पुलिस उपाधीक्षक चंपावत मौजूद रहे।
पुलिस के अनुसार न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करते हुए थानों में लंबित मालों के समयबद्ध निस्तारण की कार्रवाई लगातार जारी है।
फोटो_थाना पाटी में न्यायालय के आदेशानुसार लंबित मालों के विनिष्टीकरण की कार्रवाई करते पुलिस अधिकारी एवं गठित समिति के सदस्य।
चंपावत: पाटी थाने में 8 लंबित मालों का विनिष्टीकरण, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई।
