

लोहाघाट। दर्जा राज्य मंत्री मुकेश महराना का अपनी ग्राम पंचायत बिरगुल में भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व्यवस्था में पहली बार क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुकी जानकी देवी (पत्नी चंद्रशेखर जोशी ‘गुरुजी’) ने राज्य मंत्री मुकेश महराना एवं जिला पंचायत सदस्य निर्मला महराना को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
जानकी देवी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य से लेकर देहरादून सरकार में दर्जा राज्य मंत्री पद तक पहुंचना पूरे जनपद और बिरगुल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उनके पति चंद्रशेखर जोशी ‘गुरुजी’ ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय मदन महराना के साथ मिलकर परिवार के राजनीतिक सफर में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।
वहीं चंद्रशेखर जोशी ‘गुरुजी’ ने मुख्यमंत्री धामी जी और संगठन का आभार व्यक्त करते हुए मुकेश महराना को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चाय बेचने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम विश्व में प्रसिद्ध है, उसी तरह “चाय मंत्री” मुकेश महराना का नाम भी पूरे भारत में रोशन हो।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने नव दंपती बबलू महराना एवं रीता महराना को भी शुभाशीष दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो -बिरगुल में दर्जा राज्य मंत्री मुकेश महाराना का शॉल ओढ़ाकर स्वागत करते स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण।




