चंपावत में अतिक्रमण पर चला डंडा, पॉलिथीन जब्त; 8 चालानों से वसूले ₹4300

Share This Post

चंपावत। नगर को अतिक्रमण मुक्त और स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगरपालिका परिषद चंपावत और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों व प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान सार्वजनिक मार्गों और सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाए गए तथा कुल 8 चालान कर ₹4300 का जुर्माना वसूला गया।
संयुक्त टीम ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क किनारे और सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर एक व्यक्ति का ₹3000 का चालान किया गया। वहीं पालिका के प्रवर्तन दल ने प्रतिबंधित पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाकर 7 चालान किए, जिनसे ₹1300 का राजस्व प्राप्त हुआ।
कार्रवाई के दौरान दुकानों और प्रतिष्ठानों से प्रतिबंधित कैरी बैग, डिस्पोजेबल गिलास, प्लेट सहित अन्य प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। भगवान सिंह, मनोज और जगदीश चंद्र समेत कई लोगों के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।
पालिका प्रशासन ने कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को प्रभावित करने वाले अतिक्रमण तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करने और प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग बंद करने की अपील की गई है।

फोटो_


Share This Post