देवीधुरा। यहां के पखोटी गांव में आईटीबीपी के शहीद एसआई नंदन सिंह चम्याल के छोटे पुत्र पवन का 16वां बर्थ_डे हिमवीर परिवारों के साथ अपूर्व उल्लास के साथ मनाया गया। इस खुशनुमा माहौल में भले ही पवन को आशीर्वाद देने के लिए उसके पिता का साया नहीं मिल पाया
था। लेकिन आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार एवं हिमवीर वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन “हावा” की चेयरपर्सन अनुराधा सिंह के मार्गदर्शन में इस अवसर पर हावा परिवार की रेखा, सहायक सेनानी अनिल कुमार एसी अक्षय गणपति, एसआई महेश कुमार, प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल श्याम सिंह एवं अन्य हिमवीरों ने केक काटकर उन्हें उपहार देते हुए परिवार की खुशियों को कई गुना बढ़ा दिया। हिमवीरो ने शहीद की मां कलावती देवी उनकी वीरांगना निर्मला चम्याल, शहीद के अनुज त्रिभुवन चम्याल उनकी धर्मपत्नी गीता चम्याल को बेटे के जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आईटीबीपी परिवार में शामिल होने के बाद उसका इतना बड़ा परिवार हो जाता है, जो एक दूसरे के सदा दुख सुख के साथी बन जाते हैं।
शहीद का बड़ा पुत्र चेतन पिता की शहादत के बाद उनके अरमानों को पूरा करने के लिए आइटीबीपी में भर्ती हो गया था। इस अवसर पर अधिकारियों ने शहीद के परिवारों की समस्याओं की भी जानकारी प्राप्त की तथा शहीद के परिवारों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
फोटो_ शहीद के पुत्र के बर्थ_डे के अवसर पर की खुशियों में शामिल आईटीबीपी के अधिकारी एवं हिमवीर।
चंपावत: हिमवीर अधिकारियों एवं जवानों ने शहीद के बेटे के बर्थ_डे में शामिल होकर बना दिया खुशनुमा पारिवारिक माहौल।
