चंपावत में 16 सितंबर को खुलेगा आरआरआर सेंटर, सेवा संकल्प से स्वच्छता अभियान तक बनेगा जनभागीदारी का मंच।

Share This Post

सेवा संकल्प से स्वच्छता तक नई पहल, जरूरतमंदों तक पहुंचेंगी काम की वस्तुएं।

चंपावत। घरों में बेकार पड़ी लेकिन उपयोगी वस्तुओं को अब कूड़े में फेंकने के बजाय जरूरतमंदों तक पहुंचाने की पहल शुरू होने जा रही है। नगर पालिका चंपावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत 16 सितंबर को ललुवापानी रोड स्थित आरआरआर सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सुबह 10:30 बजे होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष और वार्ड सभासद मौजूद रहेंगे। अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देश पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 संचालित किया जाएगा।

आरआरआर सेंटर में ऐसी वस्तुएं एकत्र की जाएंगी, जिनका घरों में इस्तेमाल नहीं हो रहा, लेकिन वे किसी जरूरतमंद के लिए उपयोगी हो सकती हैं। इन वस्तुओं के पुनः उपयोग के साथ अपशिष्ट प्रबंधन को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

नगर पालिका की इस पहल का संदेश साफ है- उपयोगी सामान कूड़े का हिस्सा नहीं, किसी जरूरतमंद की जरूरत बन सकता है। अभियान को जनभागीदारी से जोड़कर स्वच्छ चंपावत की दिशा में ठोस पहल का प्रयास किया जाएगा।


Share This Post