चंपावत: 96 पाउच शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार!

Share This Post

ऑपरेशन प्रहार में लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुल्ला रोड पर चेकिंग में पकड़ी अवैध खेप।

लोहाघाट। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लोहाघाट पुलिस ने एक बार फिर शिकंजा कस दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुल्ला रोड पर हुई चेकिंग में पुलिस ने 96 पाउच टेट्रा मार्का माल्टा देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर 14 सितंबर को क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुल्ला रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान अजय मेहता (28), निवासी पुल्ला रोड, लोहाघाट को अवैध शराब की खेप के साथ दबोच लिया गया। पुलिस ने बरामद शराब कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह, अपर उप निरीक्षक संजय जोशी, कांस्टेबल पवन भट्ट, हरजीत और गोताखोर गगन शामिल रहे। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है।

फोटो_लोहाघाट में 96 पाउच अवैध शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी और बरामद शराब के साथ पुलिस टीम।


Share This Post