चंपावत: अग्निवीर बनने के लिए गोरल चौड़ में जुटेंगे 100 से अधिक युवा।

Share This Post

यूथ फाउंडेशन संभालेगा भर्ती प्रशिक्षण की कमान, जिलाधिकारी ने सुविधाएं जुटाने के दिए निर्देश।

चंपावत। सेना की वर्दी पहनने का जुनून रखने वाले युवाओं के लिए गोरल चौड़ मैदान में अग्निवीर प्रशिक्षण की तैयारी शुरू हो गई है। यूथ फाउंडेशन यहां 100 से अधिक युवाओं को सैन्य भर्ती के लिए शारीरिक और लिखित परीक्षा का प्रशिक्षण देगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मैदान का निरीक्षण कर प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने युवाओं के नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए जरूरी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भारत त्रिपाठी को प्रशिक्षण संचालन के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उनका जोर रहा कि युवाओं को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं और अनुकूल वातावरण मिले।

सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल द्वारा स्थापित यूथ फाउंडेशन युवाओं को सैन्य भर्ती की बारीकियों से रूबरू कराने के साथ शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा की तैयारी कराएगा। इस पहल से जिले के युवाओं को अपने घर के पास ही सेना में भर्ती होने के सपने को साकार करने की तैयारी का अवसर मिलेगा।

फोटो_ गोरल चौड़ मैदान में प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लेते जिलाधिकारी मनीष कुमार।


Share This Post