चंपावत: ईवीएम-वीवीपैट की जांच पूरी, स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखीं मशीनें।

Share This Post

राजनीतिक दलों की सहमति के बीच एफएलसी प्रक्रिया संपन्न, जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने जताया आभार।

चंपावत। आगामी निर्वाचन की तैयारियों के तहत जनपद में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) की प्रक्रिया गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। जांच के बाद सभी मशीनों को वेयरहाउस के स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

बाइट_जिलाधिकारी मनीष कुमार।

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देशों के तहत पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रक्रिया पर संतुष्टि जताई।

उन्होंने बताया कि आगामी निर्वाचन के लिए सभी ईवीएम और वीवीपैट मशीनें तैयार हैं। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मशीनों को सुरक्षा के दृष्टिगत स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रक्रिया में सहयोग के लिए सभी राजनीतिक दलों का आभार जताया।


Share This Post