

27वें दीप महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोकगायिका ने बिखेरा आवाज का जादू।
खेतीखान (चंपावत)। 27वें खेतीखान दीप महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या लोकगीतों और भक्ति संगीत के नाम रही। सुप्रसिद्ध उत्तराखंडी लोकगायिका खुशी जोशी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल तालियों और उत्साह से गूंज उठा। उनके गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।
खुशी जोशी ने ‘तू रूँ छी मय्या’, ‘दुर्गे मैया’, ‘हिट दगड़ी कमला’ और ‘तीले धारू बोला’ जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हुआ तो लोकगीतों ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकार का उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान आयोजन समिति अध्यक्ष विजय फर्त्याल, महासचिव यशपाल मनराल, उपाध्यक्ष नीरज बोहरा, विवेक पुजारी, बबलू देव, अशोक राज माहरा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र बोहरा, महेश जोशी, आलोक वर्मा, संदीप कलखुड़िया, प्रकाश बोहरा, मनोज माहरा, निशांत खर्कवाल, दीपक देउपा, रघुराज देउपा, दिवाकर भट्ट, पवन देउपा, गोपाल मनराल और हिमेश कलखुड़िया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
फोटो_दीप महोत्सव में पारंपरिक लोकनृत्य की प्रस्तुति देते लोक कलाकार।




