आयुष एवं आयु शिक्षा विभाग की ओर से राज्य सरकार ने पांच सदस्यों का किया नामांकन, जनप्रतिनिधियों और आयुर्वेद विशेषज्ञों ने दी बधाई।
चंपावत। आयुष एवं आयु शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य सरकार ने भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड में पांच सदस्यों को नामित किया है। नामित सदस्यों में जिला चिकित्सालय चंपावत की आयुष विंग में चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत डॉ. गिरेंद्र चौहान भी शामिल हैं। डॉ. चौहान आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के अनुभवी चिकित्सक माने जाते हैं और इसके प्रचार-प्रसार व विकास के लिए लगातार कार्य करते रहे हैं। भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड में उनकी नियुक्ति पर आयुर्वेद जगत से जुड़े विशेषज्ञों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
डॉ. डी.एन. तिवारी, डॉ. डी.डी. जोशी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद सिंह, डॉ. प्रताप सिंह बसेड़ा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत तथा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे सहित अनेक लोगों ने डॉ. चौहान को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि वे भारतीय चिकित्सा परिषद में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए आयुष एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के उन्नयन में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
फोटो_भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के सदस्य नामित डॉ. गिरेंद्र चौहान।
चंपावत: डॉ. गिरेंद्र चौहान भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के सदस्य नामित।
